मद की मदहोशी में रहने वाले ,
जानते है क्या होती है शराब !
बहके जज्बातों के सँभालने वाले साथी को ,
आखिर कौन कम्बखत कहेगा खराब !
छोटे से दिल में दर्द को दबा कर ,
लोग कौनसा बड़ा काम किया करते है !
दो जाम लेकर बहकने वाले को ,
समाज में खामखाँ बदनाम करते है !
नशे में ताकत होती है इसलिए ,
सभी को कुछ ना कुछ नशा होता है !
यारों मेरे मद कोई सा भी हो ,
जिंदगी को तबाह जरुर करता है !
आध्यात्मिकता , ज्ञान पैसा या हो मोहब्बत ,
जिंदगी जीने की शायद है ये जरुरत !
कईओं को इनका मद भी होता है ,
हमारे मद का कद इनसे कही छोटा है !
आध्यात्मिकता के मद में रहने वाला साधू,
परिवार को अलग कर मोक्ष में समाधी ले लेता है !
कहानी राजा की सुनी है सबने जो ,
दौलत के नशे में अपनी औलाद को फ़ना कर देता है !
ज्ञान के मद में रहने वाला ,
संस्कार का महत्व नहीं जानता !
नशा मोहब्बत का ऐसा होता है ,
जो समाज के दायरों को नहीं मानता !
कोई सा भी नशा हो, सम्म्भालने ,
के लिए एक आत्मविश्वास जरुरी है !
कामयाब होने के लिए यक़ीनन ,
मद में रहना एक बड़ी मजबूरी है !
क्रोध रूप धारण कर जब शिव ने ,
धतूरे के मद का पान किया !
आत्मविश्वास इतना भयंकर था ,
अपनी बनाई श्रष्टि का कई बार बिगाड़ नया निर्माण किया !
दिल में दर्द को घोल घोल कर,
बस खो जाता है है वोह विश्वास !
शायद , शराब वोह दवा है जो,
दिल में घुले जहर का कर देती है नाश !
रोज़ शाम आदमी मद में रह कर ,
सब कुछ भूल जाता है !
अपनी अध्-खुली आँखों से वो,
नए सवेरे की शुरुआत करता है !
नशा और नाश में फर्क सिर्फ होता ,
एक मात्रा "आ " का !
कमजोर हो जाती जिंदगी की जड़े ,
असर अगर ज्यादा हो जाये इसका !
So Drink Dear But As Per Your Limits !!!!
जानते है क्या होती है शराब !
बहके जज्बातों के सँभालने वाले साथी को ,
आखिर कौन कम्बखत कहेगा खराब !
छोटे से दिल में दर्द को दबा कर ,
लोग कौनसा बड़ा काम किया करते है !
दो जाम लेकर बहकने वाले को ,
समाज में खामखाँ बदनाम करते है !
नशे में ताकत होती है इसलिए ,
सभी को कुछ ना कुछ नशा होता है !
यारों मेरे मद कोई सा भी हो ,
जिंदगी को तबाह जरुर करता है !
आध्यात्मिकता , ज्ञान पैसा या हो मोहब्बत ,
जिंदगी जीने की शायद है ये जरुरत !
कईओं को इनका मद भी होता है ,
हमारे मद का कद इनसे कही छोटा है !
आध्यात्मिकता के मद में रहने वाला साधू,
परिवार को अलग कर मोक्ष में समाधी ले लेता है !
कहानी राजा की सुनी है सबने जो ,
दौलत के नशे में अपनी औलाद को फ़ना कर देता है !
ज्ञान के मद में रहने वाला ,
संस्कार का महत्व नहीं जानता !
नशा मोहब्बत का ऐसा होता है ,
जो समाज के दायरों को नहीं मानता !
कोई सा भी नशा हो, सम्म्भालने ,
के लिए एक आत्मविश्वास जरुरी है !
कामयाब होने के लिए यक़ीनन ,
मद में रहना एक बड़ी मजबूरी है !
क्रोध रूप धारण कर जब शिव ने ,
धतूरे के मद का पान किया !
आत्मविश्वास इतना भयंकर था ,
अपनी बनाई श्रष्टि का कई बार बिगाड़ नया निर्माण किया !
दिल में दर्द को घोल घोल कर,
बस खो जाता है है वोह विश्वास !
शायद , शराब वोह दवा है जो,
दिल में घुले जहर का कर देती है नाश !
रोज़ शाम आदमी मद में रह कर ,
सब कुछ भूल जाता है !
अपनी अध्-खुली आँखों से वो,
नए सवेरे की शुरुआत करता है !
नशा और नाश में फर्क सिर्फ होता ,
एक मात्रा "आ " का !
कमजोर हो जाती जिंदगी की जड़े ,
असर अगर ज्यादा हो जाये इसका !
So Drink Dear But As Per Your Limits !!!!
No comments:
Post a Comment